लॉयन न्यूज,बीकानेर। ऑफिस में घुसकर मारपीट करने और गाड़ी के शीशे तोडऩे का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी संतोष पाटील ने लूणकरणसर थाने में ओमप्रकाश तर्ड,बीरबल राम,भागीरथ कूकणा,औकांर राम,भंवरलाल,जगदीश व 40-50 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर अनाधिकृत रूप से ऑफिस में प्रवेश किया और गाली-गलौच करने लगे। इस दोरान आरोपियेां ने प्रार्थी के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और प्रार्थी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ