लाखों के डोडा-पोस्त के साथ 4 गिरफ्तार,ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा-पोस्त के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। चुरू पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर रतननगर तिराहे पर नाकाबंदी कर यह कार्रवाई की हैं।

एसएचओ से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो केबिन में छिपाकर रखा 23 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने डोडा-पोस्त मय ट्रक जब्त कर 21 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी जनाल व 20 वर्षीय ब्रजेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी देदना, पंजाब को गिरफ्तार किया।

जब्त डोडा-पोस्त की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। वहीं एक अन्य कार्रवाई करते हुए भानीपुरा पुलिस ने साढ़े तीन लाख रूपए का डोडा पोस्त को पकड़ा हैं। भानीपुरा एसएचओ मलकीयत सिंह के अनुसार थाने के सामने मेगा हाईवे पर ट्रक में भरे कट्?टों में रखा 44 किलो 400 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त कर 40 वर्षीय कमलजीत सिंह पुत्र सुखमिंद्र सिंह व 25 वर्षीय गगनदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह मोही, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। जब्त डोडा-पोस्त की बाजार कीमत 3.50 लाख रुपए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं

Related Posts



टिप्पणियाँ