ओवरटेक करते समय दो ट्रक भिड़े, 4 लोग घायल

घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे 62 पर रविवार सुबह दुलमेरा के बस स्टैण्ड के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों में सवार चार जनों के मामूली चोटें आई। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जागिड़ ने बताया के रविवार को सुबह घना कोहरा था।

सुबह 8:15 बजे राजमार्ग पर दुलमेरा बस स्टैण्ड के पास सूरतगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रहे ट्रक की श्रीगंगानगर की तरफ जा रहे ट्रक की ओवरटेक करने से भिड़ंत हो गई। एक ट्रक में संतरे भरे हुए थे तथा दूसरे में प्लास्टिक ड्रम में सामान भरा हुआ था।

हादसे में जैसलमेर के रामगढ़ के ग्राम लूछड़ी निवासी लाले खां व सम के ग्राम कोडियो की ढाणी निवासी मेहरद्दीन खां तथा दूसरे ट्रक में सवार हरियाणा के करनाल के इन्द्री निवासी बलराम और बिट्टू के मामूली घायल हो गए। दुलमेरा के नारायण सारस्वत और सीताराम सारस्वत ने दूसरे ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को लूणकरणसर सीएचसी में भर्ती करवाया। घायल मेहरद्दीन खां को बीकानेर रैफर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two trucks clashed while overtaking, 4 people injured


टिप्पणियाँ