ईएसआई अस्पताल में कोविड का कोई नया रोगी नहीं, पुराने 4 रोगी भर्ती, फिर भी ‘कोविड फ्री’ नहीं

मालवीय नगर के जयपुरिया अस्पताल में 100 बैडेड कोविड के लिए और शेष सामान्य मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) ने सोमवार को एक आदेश जारी कर डेडिकेटेड कोविड जयपुरिया अस्पताल में 100 बैड कोविड के लिए आरक्षित कर शेष में सामान्य मरीजों का उपचार हो सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) ने पिछले साल सितंबर माह में कोविड के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए डेडिकेटेड कोविड अस्पताल घोषित किया था।

सोढ़ाला के ईएसआई मॉडल अस्पताल में भी कोरोना मरीजों की संख्या का ग्राफ लगातार घट रहा है। सोमवार को न तो कोई मरीज रैफर हुआ ना भर्ती। पुराने 4 मरीज भर्ती हैं। शनिवार व रविवार को एक-एक मरीज आए थे। यह अस्पताल कोविड फ्री नहीं हुआ है, जिससे अन्य रोगों से पीड़ित बीमित कर्मचारियों को भर्ती नहीं किया जा रहा। ऑपरेशन नहीं हो रहे। हालांकि ओपीडी व इमरजेन्सी चालू हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर एवं ईएसआई अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ.रामबाबू शर्मा कहते हैं- अस्पताल को कोविड फ्री करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज चुके हैं।

71 नए संक्रमित मिले

राजधानी में सोमवार को 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। किसी की मौत नहीं हुई। वैशाली नगर में सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1488 है। झोटवाड़ा-6, सांगानेर, दुर्गापुरा में 5-5, सोडाला, मालवीय नगर में 4-4, सीतापुरा, बनीपार्क, सी-स्कीम में 3-3, बगरु, गोविन्दगढ़, लाल कोठी, टोक रोड़, विद्याधर नगर मे 2-2, आदर्श नगर, फुलेरा, पुरानी बस्ती, राजापार्क, सांभर, कोटपूतली, हरमाड़ा, जवाहर नगर, चांदपोल, बस्सी में एक-एक संक्रमित मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No new Kovid patients in ESI hospital, 4 old patients admitted, still not 'Kovid free'


टिप्पणियाँ