पश्चिमी विक्षाेभ के चलते प्रदेश में रात का पारा भले ही सामान्य से ज्यादा हाे लेकिन ठंड से जरा भी राहत नहीं है। रात से ज्यादा सर्द दिन हैं। दिनभर गलन और ठिठुरन है। लगातार दूसरे दिन कई शहरों में रात और दिन का पारा लगभग बराबर रहा। कोटा-अजमेर में रात-दिन के पारे में सिर्फ 2 डिग्री तो उदयपुर में 4 डिग्री का अंतर रहा। उदयपुर में न्यूनतम 14.6 व अधिकतम 18.6 डिग्री रहा। प्रदेश के एक दर्जन स्थानाें पर रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। माउंट आबू में रात का पारा 0.5 डिग्री रहा।
क्याें करवट बदल रहा माैसम
माैसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में है और यह धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के उत्तरी भागों पर बना हुआ है।
आगे : घना काेहरा छाया रहेगा, चलेगी शीतलहर
- जयपुर, झुंझुनुं, सीकर, गंगानगर, दाैसा, अलवर, भरतपुर, राजसमंद, कराैली, धाैलपुर में घना काेहरा रहेगा।
- झुंझुनूं, सीकर, अलवर, गंगानगर, बीकानेर, पाली, दाैसा, हनुमानगढ़, चूरू जिले में 11 से 13 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। पारा 4° तक गिरेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ