अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर ट्रेन के अब 4-4 ट्रिप अधिक होंगे

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मुज्जफरपुर-अहमदाबाद-मुज्जफरपुर त्यौहार स्पेशल की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 05269/05270, मुज्जफरपुर-अहमदाबाद-मुज्जफरपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल मुज्जफरपुर से प्रत्येक गुरूवार को 7 से 28 जनवरी तक (4 ट्रिप) और अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार को 9 से 31 जनवरी तक (4 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

दूसरी ओर, उत्तर रेलवे द्वारा जयपुर- दिल्ली रूट पर दिल्ली मंडल के गढी हरसरू व पातली स्टेशनों पर अपग्रेडेशन कार्य हेतु ब्लाॅक लिया जा रहा है। रेलवे के सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन 04312, भुज-बरेली स्पेशल एक्सप्रेस भुज से 5 और 6 जनवरी को रवाना होने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया अलवर-मथुरा-पलवल-गाजियाबाद होकर संचालित होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ