कल्याणपुरा गांव से शिकार कर मीट पकाते एक आरोपी गिरफ्तार, 3 शिकारी भाग निकले

कैलादेवी वन्यजीव अभ्यारण्य की नैनियाकी की रेंज के अधिकारियों ने गुरुवार को वन्य क्षेत्र से शिकार कर मीट पकाते एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन शिकारी भागने में कामयाब हो गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहनलाल सैनी ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत दौलतपुरा के गांव कल्याणपुरा में गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे चार लोगों द्वारा वन्य क्षेत्र से जंगली जानवर का शिकार का मीट पकाने की जानकारी मिली।

जिस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित सहायक वनपाल वर्मानंद,रामनरेश एवं फ्लाईंग टीम का स्टाफ कल्याणपुरा के गोपाल बैरवा के घर पर पहुंचकर दबिश दी गई। जिसके दौरान चार लोग जंगली जानवर का शिकार कर मीट पकाते हुए मिले। टीम के पहुंचने पर तीन लोग भागने में सफल हो गए।

लेकिन आरोपी गोपाल पुत्र सांवरिया बैरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक दिन के रिमांड पर सुपुर्द किया है। टीम फरार आरोपी हेमराज बैरवा,मानसिंह तथा श्यामलाल मीणा की तलाश कर रही है। इधर,पशु चिकित्सकों ने आरोपी के घर पर पक रहे जंगली जानवर के मीट का सैंपल एफएसएल को भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One accused arrested for cooking meat while hunting from Kalyanpura village, 3 hunters escaped


टिप्पणियाँ