लॉयन न्यूज,बीकोनर। बीते दिनों विश्रोई समाज के बड़े तीर्थस्थल मुकाम मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने वारदात का पटाक्षेप कर दिया हैं। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरपीएस प्रेम कुमार ओर नोखा थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हैं।
पुलिस फिलहाल चोरों से पूछताछ कर रही हैं। अब पुलिस चोरों से चोरी की वारदात में प्रयोग में लिए गए औजारों को बरामद करेगी साथ ही चोरी की गई राशि को भी बरामद कि जाएगी। बता दे कि कुछ दिन पूर्व आधी रात को शातिर चोरों ने जांभोजी के मंदिर में चोरी की थी। जिसके बाद कोलायत यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था।

टिप्पणियाँ