लॉयन न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर चाकू की नोंक से दुष्कर्म करने और रूपए के साथ-साथ मंगलसूत्र छीनकर ले जाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने सदर थाने में अपने पति व उसके दो साथियों पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति अपने दो मित्रों के साथ उसके घर आया, जहां चाकू की नोक पर तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने जाते जाते पीडि़ता का मंगलसूत्र व पर्स में पड़े तीन हजार रुपए भी ले गए। बताया जा रहा है कि पीडि़ता अपने पति को छोड़कर रह रही है। वहीं दोनों पक्षों में पहले भी मुकदमें हो चुके हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 376 डी, 452, 506 व 382 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ पवन भदौरिया कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ