35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीती रात एक व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी हैं। घटना नाल थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर 35 वर्षीय प्रहलाद सांसी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। बीती रात मृतक प्रहलाद घर में अकेला था। इसकी पत्नी अपने पीहर गयी हुई थी। हालांकि अभी तक फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। नाल पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ