प्रत्याशियों काे चाहिए एनओसी, शनिवार-रविवार काे भी खुलेगा निगम, 310 लाेगों ने एनओसी के लिए दिया प्रार्थना पत्र
नगर निगम चुनावों की रणभेरी बजने के साथ ही निगम कार्यालय में एनओसी प्रमाण पत्र लेने वालाें की लंबी कतार लगने लगी है। सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही
नगर निगम में एनओसी के लिए आवेदन पत्र लेने के लिए आने वाले लाेगाें की भीड़ गार्डन में जमा हाे जाती है।
आमजन की भीड़ काे देखते हुए निगम प्रशासन ने विशेष व्यवस्था करने के साथ ही शनिवार- रविवार सहित अन्य अवकाश वाले दिनों में भी कार्यालय खाेले जाने के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार काे भी निगम कार्यालय में एनओसी का फार्म लेने और जमा करवाने वालाें के साथ ही प्रमाण पत्र लेकर जाने वाले लाेगाें की खासी भीड़ रही।
48 घंटे में आवेदन का आंकड़ा 310 के पार पहुंचा
नगर निगम चुनावों की घोषणा मंगलवार दोपहर में हुई। अभी चुनाव की तिथि घोषित हुए दाे दिन भी नहीं हुए कि गुरुवार देर शाम तक पार्षद के लिए सपना संजोए 310 लाेगाें ने एनओसी के लिए फार्म भी ले लिया। नगर निगम सीमा में परिसीमन के बाद 80 वार्ड किए गए हैं। 80 पार्षद में आएंगे, लेकिन प्रतिदिन 100 से अधिक लाेग एनओसी के लिए फार्म लेनें के लिए आ रहे हैं। निगम की राजस्व अधिकारी और कर निर्धारक नीलू गुर्जर ने बताया कि गुरुवार शाम तक 310 लाेगाें ने फार्म लिए हैं। एनओसी के लिए फार्म 25 जनवरी तक दिए जाएंगे।
आंकड़ाें की जुबानी
- 119 लाेगाें ने एनओसी का फार्म जमा कराया।
- 68 लाेगाें के एनओसी प्रमाण पत्र बनकर तैयार हैं।
- 37 लाेग एनओसी प्रमाण पत्र लेकर गए हैं।
- तैयार की अलग टीम नगर निगम में ऑनलाइन कार्य ठप हाेने के कारण एनओसी लेने के लिए आने वाले लाेगाें काे परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए आयुक्त खुशाल यादव ने अलग से टीम तैयार की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ