31 को होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,कई विशेषज्ञ देगें सेवाएं

लॉयन न्यूज,बीकानेर। जे. बी. सुखाणी शुभ संस्थान एवं हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर 31 जनवरी को साई कृपा मेडिकल स्टोर, डागा की पिरोल के पास, बड़ा बाजार रोड, बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के संयोजक प्रफुल्ल शर्मा ने बताया की शिविर में कार्डियोलॉजी, जोड़ एवं अस्थि रोग के साथ-साथ मेडिसिन विभाग से संबंधित निशुल्क परामर्श की सुविधा दी जाएगी और साथ ही साथ इस शिविर में आधुनिक मशीन द्वारा हड्डियों की बीएमडी जांच भी निशुल्क रहेगी। रोगियों की सुविधा के लिए बीपी, शुगर एवं ईसीजी जैसी जांचों को निशुल्क रखा गया है तथा शेष जांचों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सुरेंद्र पूनिया, अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. दिनेश अग्रवाल एवं मेडिसीन विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संजय गर्ग अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही साथ न्यूबर्ग सुप्राटेक लैबोरेट्री द्वारा जांचों में सहयोग किया जाएगा। लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।

Related Posts



टिप्पणियाँ