शहर में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार की रात चोरों ने नई मंडी में स्थित एक पान की दुकान का ताला तोड़ दिया। जहां से नकदी सहित करीब 30 हजार रुपए के बीडी, सिगरेट व अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि जहां उन्हें चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वह दुकान थाने के सामने करीब 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है।
पीड़ित की ओर से थाने में चोरी की प्राथमिकी दी गई है। किशननगर निवासी मुकेश पाराशर ने बताया कि उनकी नई मंडी थाने के सामने गिरवर पान भंडार के नाम से दुकान है। गुरुवार को हमेशा की तरह दुकान को बंद कर घर चला गया था। पीछे से चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए। दुकान में रखी करीब 30 हजार रुपए के बीडी, सिगरेट आदि सामान चुरा ले गए। शुक्रवार को सुबह पान की दुकान पर आने पर चोरी की जानकारी मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ