ड्राइवर बेरिकेडिंग तोड़कर भागने लगा, पैर फंसने से 300 मीटर घिसटता गया कांस्टेबल, मैंने शीशे पर मुक्का मार रुकवाया ट्रक

मैं शनिवार रात थाने के बाहर कांस्टेबल महिपाल, बुधराम व श्यामसिंह के साथ गश्त कर रहा था। श्रीगंगानगर राेड से आने वाले वाहनाें की चेकिंग चल रही थी। ट्रकाें काे चेक किया जा रहा था। तभी एक लाेडेड ट्रक काे कांस्टेबल बुधराम ने रुकने का इशारा किया। चालक मंजीत निवासी अमृतसर ने ट्रक राेकने की बजाय बेरिकेड्स के टक्कर मार दी। बेरिकेड्स ट्रक के बंफर में जा फंसा। दाेनाें के बीच सड़क किनारे खड़ा कांस्टेबल बुधराम फंस गया। चालक काे यह मालूम नहीं चला कि ट्रक के आगे क्या आया है।

चालक करीब तीन साै मीटर तक बेरिकेड्स और कांस्टेबल काे घसीटते हुए ले गया। गश्त में लगे सभी साथी ट्रक काे रुकवाने के लिए भागे। तभी सड़क किनारे लगे पाेल की मदद से मैं ट्रक के बंफर में फंसे बेरिकेड्स पर चढ़ा। शीशे पर मुक्का मारकर ट्रक काे रुकवाया। इस बीच ट्रक डिवाइड पर चढ़कर अनियंत्रित हाेकर वहीं रुक गया। चालक काे माैके पर ही पकड़ लिया।

घायल कांस्टेबल काे थाने की गाड़ी में ले जाकर पीबीएम हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया। पैर में गंभीर चाेट आने से कुछ समय के लिए बुधराम अचेत हाे गया। गनीमत यह रही कि कांस्टेबल बुधराम टायर के नीचे आने से बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर पीबीएम में भर्ती कांस्टेबल की रिपाेर्ट पर चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक पंजाब से गुजरात जा रहा था। उसमें पेपर व कपड़ाें के राेल भरे हुए थे।

पहले भी हाे चुके हैं पुलिस पर हमले

  • 7 जनवरी 20 काे भीनासर चाैकी पर नाकाबंदी के दाैरान पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास।
  • 9 सितंबर काे बदमाशों की गाड़ी ने गजनेर पुलिस जीप काे टक्कर मारी।
  • 18 दिसंबर काे तस्कर को पकड़ने गई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पर हमला। आरोपी छुड़ाया।
  • 19 दिसंबर काे करमीसर तिराहे पर बदमाशाें ने हैड कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीबीएम में उपचाराधीन घायल कांस्टेबल।


टिप्पणियाँ