सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में फलाें की बिक्री 30% तक घटी

सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में फलाें की बिक्री 30 प्रतिशत तक घट गई है। इसका भावाें पर भी असर पड़ा है। किन्नू 10 रुपए किलाे और बाॅक्स में पैक किन्नू 15 से 18 रुपए प्रति किलाे बिक रहा है। महाराष्ट्र से आ रहा केला 10 रुपए किलाे बिक रहा है।

केरल का पाइनेपल 18 से 20, आंध्रप्रदेश का पपीता 15 रुपए किलाे, सवाईमाधोपुर का अमरुद 10 से 18 रुपए किलाे, भवानी मंडी का संतरा 10 से 18 और बाड़मेर-जैसलमेर व गुजरात का अनार 25 से 28 रुपए किलाे थाेक में बिक रहा है।

वहीं अभी मुहाना मंडी में ज्यादातर सेव कश्मीरी है जाे 60 से 75 रुपए किलाे में बिक रही है। जयपुर फल थाेक विक्रेता संघ के मंत्री राजेन्द्र कुमार नारंग ने बताया कि आगे सर्दी बढ़ी ताे फलाें की बिक्री और कमजाेर हाे जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ