लॉयन न्यूज,बीकानेर। बढ़ती बाइक चोरियों पर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। श्रीगंगानगर पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने एक गिरोह का पता लगाते हुए बाल अपचारी सहित 3 को पकड़ा है। चोरी के 12 बाइक भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनसे कुछ और बाइक बरामद होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने पवन बावरी और संजय बावरी (पुत्र श्रवण) निवासी चक 4-सी (बड़ी) औडकी थाना हिंदुमलकोट तथा एक बाल अपचारी को काबू किया है। गिरोह का सरगना सन्नी नायक है, जो जवाहरनगर थाना क्षेत्र में चक 1-डी के समीप रामदेव कॉलोनी का निवासी है। गिरोह में राजेश पुत्र भैराराम बावरी और अंग्रेज सिंह उर्फ गैजी रायसिख निवासी चक एक सी थाना हिंदुमलकोट भी शामिल हैं। सन्नी, राजेश और अंग्रेज सिंह फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
शहर से बाइक चुरा ओड़की की तरफ ले जाते, फिर कम कीमत पर बेचते गिरोह के सदस्य- एसपी ने बताया कि आरोपी श्रीगंगानगर शहर से बाइकें चोरी करते थे। यहां से चुराई बाइकों को ओडकी की तरफ ले जाकर कम कीमत पर बेचान कर देते थे। शहर में लगातार बाइकें चोरी की वारदातें हो रही थीं, जिस का सुराग लगाने के लिए डीएसपी (शहर) अरविन्द बैरड़ तथा शहर के सभी थाना प्रभारियों को पिछले दिनों कड़े निर्देश दिए थे। डीएसपी के सुवरविजन में कोतवाल गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व अभय कमांड सेंटर के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चेक कर, तकनीकी माध्यमों व गुप्त स्रोतों के आधार पर बाइक चोर गिरोह तक पहुंचे।

टिप्पणियाँ