2 वर्ष के लंबे इंतजार व संघर्ष के बाद जली गांधी चौक की हाई मास्क लाइट

लॉयन न्यूज, बीकानेर। गंगाशहर के गांधी स्थित हाई मास्क पिछले दो साल से बंद पड़ी थी जिसे कि यूआईटी द्वारा मंगलवार को चालू किया गया है। इस हाई मास्क लाइट के बंद होने से क्षेत्रवासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि गांधी चौक गंगाशहर मैन बाजार का मुख्य क्षेत्र है। सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के युवा नेता हिमांशु टाक ने इस हाई मास्क लाइट को चालू कराने के लिए विभाग को अनेक पत्र लिखे व विभाग के अधिकारियों से मिलकर मौखिम में इस समस्या को अवगत कराया लेकिन हर बार एसीबी में केस होने का हवाला देकर लाइट को चालू करने में असमर्थता बताई गई। अंत में टाक ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री कार्यालय को इस समस्या से अवगत कराया गया तब जाकर इस समस्या का निराकरण हुआ। हिमांशु टाक ने बताया कि इस हाई मास्क लाइट को चालू करवाने में दो साल का समय लग गया। अब क्षेत्रवासी काफी खुश है क्योंकि इन दिनों बढ़ती चोरियों को रोकने में भी यह लाइट कारगार साबित होगी।

Related Posts



टिप्पणियाँ