2 बूंद जिदंगी की गटक रहे है बच्चे,पूरे जिले में चलाया जा रहा है महाअभियान,देखें वीडियो

लॉयन न्यूज, बीकानेर। पोलियो से देश के भविष्य की रक्षा के लिए प्रदेश के साथ पूरे जिले मे पल्स पोलियो बूथों पर आज सुबह से ही पोलियो की खुराक पिलाई जा रही हैं। बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला कर राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जा रहा हैं। अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन सेटेलाईट जिला अस्पताल स्थित बूथ पर जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा बच्चों को ओरल पोलियो वेक्सीन पिला कर किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो महाभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के करीब 3 लाख 76 हजार बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। भारत 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है लेकिन पड़ौसी पकिस्तान में अब भी पोलियो केस निकल रहे है इसलिए बीकानेर जिले को खासकर खाजूवाला व कोलायत क्षेत्र में अभियान को विशेष गंभीरता से संचालित किया जा रहा है, ताकि देश का सुरक्षा चक्र कोई न भेद पाए।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिले मे वैक्सीन डिपो द्वारा कोल्ड चैन मेन्टेन रखते हुए वैक्सीन आपूर्ति की जा रही है। अभियान की सफलता के लिए नर्सिंग कॉलेज, रोटरी क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। समस्त प्रमुख बस स्टेंडों और रेलवे स्टेशन पर बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए ट्रांजिट टीम और स्लम-कच्ची बस्तियों, ढाणियों, घूमंतु जाति, रोड साइड कन्स्ट्रक्शन साइट जैसे हाई रिस्क एरिया के लिये मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ