लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। श्रीगंगानगर पुलिस ने एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशों पर यह कार्रवाई की हैं। पदमपुर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध 600 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने अफीम के साथ पदमपुर निवासी अजय कुमार और 31 आरबी निवासी राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया हैं। पदमपुर एसएचओ तेजवंत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ