लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। श्रीगंगानगर एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशो पर मुकलावा थाना टीम ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और उसमें तलाशी ली।
तलाशी के दोरान पुलिस टीम को ट्रक में करीब 9 किलो अवैध डोडा-पोस्त मिला हैं। जिसको जप्त कर लिया हैं। पुलिस ने इस दौरान अवैध डोडा पोस्त के साथ प्रेम सिंह निवासी लाखुसर और दौलत राम निवासी अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से करीब 35 हजार रूपए नकदी भी बरामद की गयी हैं। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया हैं। तस्कारों से पुछताछ जारी हैं।

टिप्पणियाँ