ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत,एक घायल

लॉयन न्यूज,बीकानेर। ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत की खबर सामने आयी हैं। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र की हैं। जहंा पर बीती रात को सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक पर चल रहे दो लोगों को रावला रोड़ बालाजी पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी हैं। वहीं एक घायल हो गया हैं। जिसकों प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंजुम कायल और एसएचओ रमेश सर्वटा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ