लॉयन में खबर फ्लैश होने के 2 घंटे मे ही मिला गुमशुदा युवक,लोकेशन रामदेवरा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। लॉयन एक्सप्रेस में गुमशुदा युवक की खबर फ्लैश होने के दो घंटे के बाद ही युवक मिल गया हैं। युवक के भाई अंकित से मिली जानकारी के अनुसार उसका भाई रामदेवरा में मिला हैं। इसके लिए युवक के परिजनों ने लॉयन का आभार जताया हैं। उल्लेखनीय है कि कल दोपहर 1 बजे के आसपास भरत पारीक पुत्र मनोज पारीक घर से बिना कुछ बताए निकला हुआ था। जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पायी थी। हालाकि इस सम्बंध में मनोज पारीक द्वारा नयाशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी गयी थी।

Related Posts



टिप्पणियाँ