28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर इहलीला की समाप्त

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर बास की हैं। जहां पर आज सुबह-सुबह ही करीब 28 वर्षीय विवाहिता ने फंासी लगा ली। थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तेलियान मस्जिद के पास रहने वाली विवाहिता रूखसाना पत्नी इकबाल ने अपने ससुराल में फंासी लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को अस्पताल पहुंचाया हैं। इस सम्बंध में मृतका के पीहर पक्ष को सूचना कर दी गयी है। पीहर पक्ष के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts



टिप्पणियाँ