चोरों का एक और कारनामा : घर के सामने खड़ी आरजे 27 जीसी 2255 नंबर की बोलेरो कैम्पर को चोरी कर ले गए

लॉयन न्यूज, बीकानेर। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। चोर आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है लेकिन इन पर पुलिस प्रशासन लगाम लगा नहीं पा रहा है। नोखा में बीती रात को एक घर के आगे खड़ी बोलेरो कैम्पर चोरी हो गई। इस संबंध में नोखा के वार्ड नंबर 12 निवासी ज्ञानप्रकाश पुत्र नागरमल पारीक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि 28 जनवरी की रात्रि को उसके घर के आगे खड़ी बोलेरो कैम्पर गाड़ी आरजे 27 जीसी 2255 खड़ी थी जिसको अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बता दें कि इसके अलावा नोखा कस्बे में पिछले दिनों कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। हालांकि मुकाम मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया था, उसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाओं ने आमजन व पुलिस प्रशासन के नाक में दम कर रखा हुआ है।

Related Posts



टिप्पणियाँ