26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगें किसान,टैक्टरों के साथ करेगें प्रदर्शन,देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर बीकानेर में भी 26 जनवरी को टैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस सम्बंध में आज एक बैठक आयोजित की गयी और जिम्मेवारियां सौंपी गयी। किसान नेता महिपाल सारस्वत ने इस सम्बंध में बातचीत करते हुए बताया कि करीब दो माह से किसान सड़कों पर बैठे हैं। केन्द्र की सरकार को किसानों की मांगो को मानकार तीनो कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। सारस्वत ने बताया कि 26 जनवरी को पूरे जिले से किसान टैक्टर के माध्यम से कलेक्ट्रैट पर प्रदर्शन करेगें। इस दौरान बड़ी संख्या में टैक्टरो के आने की उम्मीद हैं। सारस्वत ने बताया कि जो बीकानेर से दिल्ली की दूर अत्यधिक है। इसलिए किसान संभाग मुख्यालय पर प्रदर्शन अपने किसान भाईयों का समर्थन जिला मुख्यालय से करेगें। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रामनिवास कूकणा ने भी जिले के किसानों से बढ़ चढ़कर टैक्टरों के माध्यम से पहुचने का आव्हान किया हैं।
टिप्पणियाँ