खिड़की ताेड़कर दुकान में घुसे चाेर, 250 ग्राम चांदी का छत्र ले भागे

कस्बे में स्वर्णकार की दुकान की खिड़की तोड़कर चाेराें ने आभूषण चुरा लिए। सदर बाजार स्थित रमेश चंद्र सोनी की दुकान के पीछे खिड़की तोड़कर चाेर शनिवार रात घुस गए। अलमारी का सामान बिखेर दिया। दुकान से 250 ग्राम चांदी का छत्र सहित आर्टिफिशियल ज्वेलरी चुरा ली।

रविवार सुबह पड़ोसियाें ने दुकान मालिक को फोन कर चाेरी की वारदात के बारे में बताया। दुकान में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। चोरों ने महेश शिक्षा स्कूल में भी वारदात का प्रयास किया लेकिन चौकीदार के जागने से चोर भाग गए। पुलिस थाने में किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chared entered the shop by window snapping, ran away with 250 grams of silver umbrella


टिप्पणियाँ