लॉयन न्यूज,बीकानेर। कल गुरूद्धारे में लगी आग के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मामले का पटाक्षेप कर दिया हैं। श्रीगंगानगर पुलिस ने इस सम्बंध में एक युवक को दस्तयाबा किया हैं। पुलिस ने 9 पीएसडी निवासी सुरेन्द्र सिंह को आग लगाने के कारण दस्तयाब किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने मन्नत पूरी नहीं होने पर आग लगायी थी। उल्लेखनीय है कि कल ही 9 पीएसडी स्थित गुरूद्धारे में आग लगायी गयी थी। जिसमें सामान जलकर नष्ट हो गया था। रावला थाना एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने यह कार्रवाई की हैं।

टिप्पणियाँ