अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई सवाले के घेरे में, 24 घंटे बाद भी नहीं दिखायी जप्ती

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बज्जु पुलिस द्वारा बुधवार दोपहर को अवैध खनन पर कार्रवाई करते मशीनों और गाडिय़ों को ज़ब्त किया गया, परन्तु पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। पता चला है की जप्त की गई मशीने व गाडिय़ों को पुलिस द्वारा अभी तक जप्त नहीं दिखाया गया है और न ही माईनिंग विभाग के अधिकारी इस कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए पुलिस थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार बज्जू पुलिस ने दो एल एंड टी मशीन, एक जेसीबी, दो ट्रेलर, दो ट्रेक्टर को अवैध जिप्सम की खुदाई करते पकड़ा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ गाडिय़ों को तो मौक़े पर ही छोड़ दिया और कुछ को थाने ले आई।

पुलिस की यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही। पुलिस मौके से मशीन व गाडिय़ां जप्त कर ले गई तो फिर अभी तक उनकी ज़ब्ती क्यों नहीं बनाई गई? कार्रवाई को 24 घंटे बीत गए माइनिंग विभाग के अधिकारी क्यों नहीं पहुंचे? पुलिस ने मौके से कुछ गाडिय़ों पर रहम क्यों दिखाई? पुलिस की कार्रवाई पर ऐसे कई सवाल उठ रहे है। बताया तो यह भी जा रहा है कि अवैध खुदाई और ढुलाई करने में पुलिस थाने और माईनिंग विभाग की मासिक बंधी होती है, जिसके कारण कार्रवाई उन पर ही होती है जो बंधी नहीं पहुंचाते।

 

बज्जु थाना अवैध माईनिंग का गढ़

बज्जु पुलिस थाना अवैध माईनिंग का गढ़ बना हुआ है। जिसको पुलिस व माइनिंग विभाग के अधिकारी अच्छी तरह से जानते लेकिन कभी करवाई नहीं होती। जिसके पीछे का कारण यहाँ की मासिक बंधी है और यह बंधी हज़ारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। जो कि सब में बंटती है। ऐसे कौन करे कार्रवाई?

अवैध माईनिंग पर सख्त दिखी थी एसपी

प्रीति चंद्रा ने बीकानेर में जोईन करते ही अवैध माईनिंग ना हो ऐसी हिदायत सभी एसएचओ की दी थी। इसके बावजूद बज्जु थाना एरिया में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग हो रहा था।

Related Posts



टिप्पणियाँ