ई-मित्र संचालकों की ओर से ओवर रेट लेने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर ब्लाॅक अधिकारी (प्रोग्रामर) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग आशीष सिहाग के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम सहायक प्रोग्रामर सतीश कुमार व मामराज बेनीवाल ने शहरी क्षेत्र के 8 ई मित्रों की जांच की। इसमें 3 ई मित्रों पर निर्धारित रेट लिस्ट नहीं चस्पा होने पर 2250 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं 3 ई मित्र संचालकों के ओवर चार्जिंग मामले पाए जाने पर सूचना जिला स्तर पर भेजी गई है। इस दौरान पेंशनर सत्यापन प्रकरण के प्रति अधिकारी काफी गंभीर दिखाई दिए एवं ई मित्र संचालकों को आमजन से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रोग्रामर आशीष सिहाग ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के ई मित्र संचालकों द्वारा विभागीय नियमानुसार कार्य नहीं करने एवं अनियमितता पाए जाने पर आगे भी विभाग द्वारा ई मित्रों की जांच जारी रहेगी एवं अनियमितता एवं ओवर चार्जिंग पाए जाने पर विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ