20 क्विंटल गांजे के साथ ट्रक को किया जप्त,तीन तस्कर गिरफ्तार

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 20 क्विटंल से ज्यादा गांजा बरामद किया हैं। पुलिस ने इस मामले में चालक सहित तीन जनों को पकड़ा हैं। डीसीपी (क्राइम) दिगंत आनंद ने बताया कि एडिशनल डीसीपी क्राइम सुलेश चौधरी और थानाप्रभारी खलील अहमद, रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से कई क्विटंल गांजा ट्रक से जयपुर के लिए आ रहा है।

इस पर पुलिस टीम ने बस्सी, दौसा सहित अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी कर दी। ट्रक चालक पुलिस से बचने के लिए ट्रक को डीडवाना ले गया, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर 20 क्विटंल से ज्यादा गांजा मिला। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक नवाबगंज फर्रुखाबाद निवासी चंदन सिंह (22) पुत्र हरिशचन्द्र और जसवन्तगढ़ नागौर निवासी प्रकाश (35) पुत्र गोपाल जाट को पकड़ा हैं। नागौर थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ