लॉयन न्यूज,बीकोनर। मृतक राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति पश्चात कनिष्ठ सहायकों की नियमित कम्प्यूटर टंकण परीक्षा तथा द्वितीय चरण विशेष कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 20 व 21 फरवरी को होगी। परीक्षा आयोजना समिति के अध्यक्ष एवं एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोजक ने बताया कि 31 दिसम्बर 2016 से पूर्व समस्त राजकीय विभागों में नियुक्त मृतक आश्रित कनिष्ठ सहायक जिनको टंकण के लिये 2 अवसर प्रदान किये गये थे किन्तु कोविड-19 के कारण अथवा जिनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नही की गई है उन्हें एक और अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारी 12 फरवरी तक अपना आवेदन उचित माध्यम से जिला कलक्टर कार्यालय में भिजवावे। धोजक ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 18 फरवरी को कार्यालय जिला कलक्टर की स्थापना शाखा से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है। टंकण परीक्षा 20 व 21 फरवरी को प्रात: 9 बजे से राजीव गांधी सेवा केन्द्र बीकानेर में होगी।
Related Posts
55 साल बुजुर्ग ने 12 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म -दूध लेने खेत गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म लॉयन न्यूज,नोखा। नोखा तहसील में पड़ोसी के घर पहुंचाने गई थी। 12 […]
लॉकडाउन में जानेमाने फिल्मकारों की नज़रों में आने का मौका, बनाओ एक मिनिट की फ़िल्म लॉयन न्यूज़, बीकानेर। बॉलीवुड के पांच फेमस फिल्म मेकर्स साजिद नाडियावाला,आनंद एल रॉय,एकता कपूर,नितेश […]
कुरियन ने हैदराबादी बिरयानी का स्वाद फीका किया रतन सिंह शेखावत, पूर्व रणजी खिलाड़ी, चयनकर्ता, कन्वीनर: जूनियर-सीनियर चयन समिति- राजस्थान क्रिकेट संघ। मैच […]
भारतीय रेलवे ने इन 18 स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द,पढें़ पूरी खबर लॉयन न्यूज,बीकानेर। देश में जारी कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन का असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ा है। अब तक […]
पद्मावत के बाद अब ये फिल्म कर रही है हिन्दुओं का अपमान राजस्थान का पुरोहित समाज उतरा फिल्म द पुष्कर लॉज के विरोध में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड की आगामी फिल्म द […]
टिप्पणियाँ