चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार व दो के मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश, कोई 2 तो कोई 6 साल से थे फरार

लॉयन न्यूज, बीकानेर। जिले के तीन अलग-अलग पुलिस थानों की पुलिस ने चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो स्थायी वारंटी की मृत्यु हो जाने के कारण उनके मृत्यु प्रमाण पत्र कर कोर्ट में पेश किए गए है। पुलिस के अनुसार दो आरोपी दो साल से फरार थे, दो आरोपी पांच साल से फरार था, एक आरोपी एक साल से फरार था, एक आरोपी छह साल से फरार चल रहा था। स्थायी वारंटियों को पकडऩे की कार्रवाई एसपी प्रीति चन्द्रा द्वारा फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई। सदर पुलिस के अनुसार दो साल से फरार 19 सोहन कोठी बीकानेर निवासी स्थायी वारंटी सुरेश माथुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चैक बाउंस के प्रकरण में फरार था। वहीं पांच साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी माताजी मंदिर के पास सुभाषपुरा निवासी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 3/4 आरपीजीओ के प्रकरण में फरार था।

इसी तरह बज्जू पुलिस द्वारा तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए गए है। जिसमें 19 डीओबीबी निवासी श्रवणराम जो कि एक साल से फरार चल रहा था, गिरफ्तार किया गया। छह साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी हाल हंदा निवासी नथासिंह की मृत्यु हो जाने के कारण उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र एमजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इसी तरह दो साल से फरार चल रहे गंगानगर जिला निवासी स्थायी वारंटी सुखेदव सिंह उर्फ काकूसिंह की मृत्यु हो जाने पर मृत्यु प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा प्राप्त एमजेएम कोर्ट कोलायत में पेश किया गया।

वहीं बीछवाल पुलिस द्वारा पांच साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पंजाब के नैयावाली पुलिस थाना क्षेत्र निवासी चरणा उर्फ गुरुचरण सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आबकारी के प्रकरण में पांच से फरार चल रहा था।

Related Posts



टिप्पणियाँ