जिले की तीन बेटियाें ने जीते 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक

विधिक सेवा दिवस पर 9 नवंबर 2020 काे बाल गृहाें में रह रहे बच्चाें के लिए हुई राज्य स्तरीय प्रतियाेगिताओं के परिणाम मंगलवार काे घाेषित हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विभिन्न प्रतियाेगिताओ में भाग लेने वाले विजेताओं काे पुरस्कृत किया।

जिले की बालिकाओं ने प्रतियाेगिता में राज्य स्तर पर 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। इसमें आश्रय निराश्रित बालिका गृह की प्रियंका कुमारी ने कविता लेखन में रजत पदक और कहानी लेखन में स्वर्ण पदक जीता। जेआर बालिका गृह (देवाली) की गीता चौहान ने निबंध लेखन में स्वर्ण पदक और राजकीय बालिका गृह की काली निनामा ने कविता लेखन में रजत पदक जीता।


इसके साथ ही जिले के 345 प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्वेटर बांटे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रिद्धिमा शर्मा ने बताया कि प्रतियाेगिता में राज्य के सरकारी बाल गृह, गैर-सरकारी बाल गृह, आश्रय गृह, संप्रेषण गृह आदि में निवासरत कुल 2050 बच्चों ने भाग लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three daughters of the district won 2 gold and 2 silver medals


टिप्पणियाँ