भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत,2-1 से जीती सीरीज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने इतिहासिक जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने यह 2-1 से सीरीज जीती है। चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया की और से शुभमन गिल सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने कई गेंद से चोट लगने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने 56़ रनों की जूझारू पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 24 रन, रोहित शर्मा 7, मयंक अग्रवाल 9 और ऋषभ पंत ने 84 रन की मैच मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर 29 गेंदों पर 22 रनों की अहम पारी खेली।

रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन
आखिरी दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारत को बड़ा झटका लगा। पैट कमिंस की गेंद पर रोहित शर्मा 7 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए थे 328 रन
मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा। सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 294 रनों पर ही सिमट गई और भारत के सामने जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य दिया।

पहली पारी में भारत ने बनाए 336 रन
तीसरे दिन भारतीय टीम के लिए शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारी किसी जीवनदान से कम नहीं साबित हुई। इन दोनों खिलाडिय़ों की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 336 रन बनाए।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ