19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त

लॉयन न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी हैं। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर कैलाशपुरी में रहने वाले 19 वर्षीय युवक हीरालाल पुत्र पप्पुराम मूल निवासी खारड़ा ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम ले गए हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया हैं। हालांकि अभी तक फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ