लॉयन न्यूज,बीकानेर। प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले गार्गी पुरस्कार के लिए प्रथम एवं द्वितीय किस्त के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन शाला दर्पण पोर्टल पर कल से शुरू कर दिए गए हैं। समस्त छात्र-छात्राएं स्वयं शाला दर्पण पोर्टल के बालिका शिक्षा फाउंडेशन मॉड्यूल पर आवेदन कर सकेगें।
गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त के लिए शाला दर्पण पर आवेदन करने के पश्चात ऑनलाइन प्रिंट की हार्ड प्रति एवं उसके साथ बैंक पासबुक की कॉपी एवं मार्कशीट की प्रति लगाकर संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करानी है। गार्गी पुरस्कार की राशि छात्राओं के बैंक खाते में सीधे ही बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर द्वारा जमा करवाई जाएगी।
यह राशि किसी भी छात्र छात्राओं को इस बार चेक द्वारा नहीं दी जाएगी। गार्गी पुरस्कार के साथ-साथ प्रोत्साहन पुरस्कार,मुख्यमंत्री बी.एड सबल योजना,देवनारायण स्कूटी पुरस्कार के आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी हैं। इससे पहले आवेदन किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय हे कि गार्गी पुरस्कार 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को दिया जाता हैं।



टिप्पणियाँ