प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में युवा कौशल योजना 2.0 का आगाज हो रहा है। इसके तहत 3 हजार स्टूडेंट्स को 16 तरह के स्किल डवलपमेंट से जुड़े शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाएंगे। इनमें स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के साथ ही जॉब ओरिएंटेड कोर्स का भी अनुभव मिलेगा। इनमें एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन सेकंड, थर्ड ईयर और पीजी के स्टूडेंट्स 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना की वजह से इस बार कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन होंगे।
स्टूडेंट्स अधिकतम 2 काेर्स में कर सकेेंगे आवेदन, रोजाना 2 घंटे की क्लास
पिछले साल कोर्स की संख्या ज्यादा थी। इस बार 16 कोर्स ऑनलाइन कराए जाएंगे। स्टूडेंट 2 कोर्स में आवेदन करेंगे। फिर वरीयता के आधार पर कोर्स मिलेगा। इन 16 कोर्स में शोरूम-कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, स्किल्स फ़ॉर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट, सीआरएम स्किल्स वॉइस, ऑफिस मैनेजमेंट स्किल्स, एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड वेल्यू एडेड सर्विसेज, अकाउंट्स एंड टैक्स असिस्टेंट, स्टॉक मार्केट स्किल्स, हेयर स्टाइलिंग एंड ब्यूटी थेरेपी स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश एंड कम्युनिकेशन, ट्रैवल कंसल्टेंट्स स्किल्स, डिजिटल फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी स्किल्स जैसे कोर्स शामिल हैं। ये कोर्स 175 से लेकर 245 घंटे तक के हैं। रोज 2 घंटे की क्लास होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ