राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ व जयपुर पीठ में शीतकालीन अवकाश सहित अन्य छुट्टियों के बाद सोमवार से न्यायिक कार्य वापस शुरू होगा। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए केसों में 8 जनवरी तक सुनवाई वीसी के जरिए ही होगी। हालांकि हाईकोर्ट में ऑफिस कामकाज शनिवार से शुरू हो गया।
नए केसों व अन्य दस्तावेजों की फाइलिंग फिजिकल व ऑनलाइन तरीके से हो सकेगी। वहीं कोर्ट फीस का भुगतान ई-पे के जरिए किया जा सकेगा। दरअसल हाईकोर्ट में 21 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहा था, एक जनवरी को नए साल का और 3 जनवरी को रविवार का अवकाश था।
मेट्रो प्रथम-द्वितीय कोर्ट खुले
शीतकालीन अवकाश के बाद शहर के मेट्रो प्रथम व द्वितीय कोर्ट शनिवार से खुल गए। सेशन कोर्ट में केसों में फिजिकल व ऑनलाइन तरीके से पैरवी शुरू हुई। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल लंबित केसों में प्रतिकूल आदेश नहीं दिए जाएंगे और दोनों पक्षकारों की सहमति से ही केसों में एविडेंस होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ