ड्राइवर पर चाकू से हमला कर सीमेंट भरा ट्रैक्टर लूटा, 16 घंटे बाद 7 किमी दूर पकड़ाया बदमाश

मंगरोप थाना क्षेत्र में चित्ताैड़गढ़ हाईवे पर मंडपिया के पास शनिवार देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने सीमेंट से भरा ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाशाें ने चंदेरिया सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट भरकर शाहपुरा की ओर जा रहे ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। उसे घायल कर बदमाश सीमेंट से भरा हुआ ट्रैक्टर लेकर फरार हाे गए।

मंगरोप पुलिस ने वारदात के करीब 16 घंटे बाद रविवार काे घटनास्थल से लगभग 7 किलोमीटर दूर हजारीखेड़ा के पास से एक आराेपी काे गिरफ्तार करने के साथ ही उससे ट्रैक्टर ट्राॅली भी बरामद कर ली। अन्य फरार बदमाशाें की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने बताया कि फूलिया कलां क्षेत्र निवासी ड्राइवर रामदेव गुर्जर ट्रैक्टर में चंदेरिया से सीमेंट भरकर शाहपुरा जा रहा था। शनिवार रात करीब 11 बजे थाना क्षेत्र में गांव मंडपिया के पास बाइक पर आए तीन बदमाशाें ने ट्रैक्टर को रुकवाया।

इन तीनाें ने ड्राइवर रामदेव पुत्र गिरधारी गुर्जर पर चाकू से वार किया। इससे ड्राइवर रामदेव घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसे सड़क पर पटककर सीमेंट से भरा हुआ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मंगरोप पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवर को पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। बदमाशाें और ट्रैक्टर की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई।

रविवार दाेपहर बाद हजारीखेड़ा के पास पुलिस ने शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के बगतावरपुरा निवासी धनराज पुत्र जीवण जाट काे हजारीखेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे ट्रैक्टर और उसमें भरे सीमेंट के कट्टे भी बरामद कर लिए। पुलिस धनराज जाट के अन्य साथियाें की तलाश कर रही है।

गाैरतलब है कि गत 26 दिसंबर की रात काे भी प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चित्ताैड़गढ़ ओवरब्रिज के पास वैन सवार चार बदमाशाें ने बाइक सवार शराब ठेके के दाे सेल्समैन काे चाकू मारकर 10 हजार रुपए लूट लिए थे। इनमें से एक सेल्समैन की इलाज के दाैरान माैत हाे गई थी।

रैकी की, कम राेशनी व सुनसान जगह देखकर की वारदात

बदमाशाें ने लूट के लिए हाईवे पर कम राेशनी और सुनसान जगह काे चुना। इससे पहले बदमाश रैकी करने के बाद संभवतया चंदेरिया से ही ट्रैक्टर के पीछे लग गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The cement-laden tractor was looted after attacking the driver with a knife, after 16 hours, a rogue was caught 7 km away.


टिप्पणियाँ