कोरोना टीकाकरण अभियान: टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार,एक हफ्ते में लगे 14 लाख टीके,पढें़ खबर

लॉयन न्यूज,बीकानेर। भारत में कोरोना वैक्सीन ने रफ्तार पकड़ ली हैं। हालांकि कुछ लोग अब भी वैक्सीन के सम्बंध में अलग-अलग भ्रांतिया फैलाई जा रही हैं। इससे इतर स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य को रफ्तार और सावधानी के साथ कर रहे हैं। देश में वैक्सीनेशन 16 जनवरी को शुरू हुआ और सिर्फ 6 दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने में सफलता हासिल की। यह दुनिया का सबसे तेज और सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक भारत में करीब 14 लाख (13.90 लाख) लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

हेल्थकेयर वर्कर्स और जनता में कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने को लेकर हिचक को तोडऩे के लिए केंद्र सरकार ने अभियान शुरू किया है। इसका असर दिखने भी लगा है। इस अभियान में सोशल मीडिया से वैक्सीन के खिलाफ आ रही जानकारियों को हटाना भी शामिल है। भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूर दोनों वैक्सीन- कोवीशील्ड और कोवैक्सिन की इफेक्टिवनेस को लेकर भी जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसका ही असर है कि शुरुआती दिनों में जहां 50 प्रतिशत लोग वैक्सीन लगवा रहे थे, अब कुछ राज्यों में 80 प्रतिशत तक सेंटर तक पहुंच रहे हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है भारत में 10 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा
भारत ने सिर्फ 6 दिन में 10 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले अमेरिका में 10 लाख वैक्सीनेशन के लिए 10 दिन का समय लगा था। वहां 14 दिसंबर को वैक्सीनेशन शुरू हुआ और 24 दिसंबर को 10 लाख वैक्सीनेशन पूरे हुए। यूके में 8 दिसंबर को वैक्सीनेशन शुरू हुआ और वहां पहले हफ्ते में सिर्फ 1.30 लाख लोगों को ही वैक्सीनेट किया जा सका था। 26 दिसंबर को यानी करीब 18 दिन बाद ्य 10 लाख डोज तक पहुंच सका था। चीन का दावा है कि उसने 20 जनवरी तक 1.5 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया है। पर इसके बारे में उसने डिटेल्स उपलब्ध नहीं कराए हैं। चीन में सरकारी कंपनी साइनोफार्म ग्रुप की बनाई कोरोना वैक्सीन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। नेचर जर्नल के मुताबिक नवंबर में ही चीन ने दस लाख लोगों कोवैक्सीनेट कर लिया था।

दुनियाभर में 5.7 करोड़ लोगों को लगी है वैक्सीन
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पहल- अवर वर्ल्ड इन डेटा दुनियाभर में चल रहे वैक्सीनेशन का डेटा जुटा रहा है। इसके मुताबिक 22 जनवरी तक दुनियाभर में 5.7 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इसमें 1.75 करोड़ वैक्सीन डोज के साथ अमेरिका सबसे आगे है। 1.5 करोड़ डोज के साथ चीन दूसरे नंबर पर है और उसके बाद यूके (58 लाख), इजराइल (33 लाख), ्रश्व (23 लाख), जर्मनी (15 लाख), इटली (13 लाख), तुर्की (11 लाख), स्पेन (11 लाख) का नंबर आता है। भारत गुरुवार रात को इस सूची में 10 लाख डोज के साथ दसवें नंबर पर था। हालांकि, भारत सरकार के अनुसार शनिवार सुबह तक करीब 14 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

 

ज्यादा से ज्यादा आबादी को वैक्सीनेट करने में इजराइल आगे
भारत में भले ही वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी हो। पर पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने में कई महीने लग सकते हैं। 10 लाख वैक्सीनेशन होने के बाद भी भारत में सिर्फ 0.08त्न लोगों को ही वैक्सीनेट किया जा सका है। इसके मुकाबले इजरायल ने 39त्न, यूएई ने 24त्न, यूके ने 9त्न और अमेरिका ने 5त्न आबादी को वैक्सीनेट कर लिया है।

 

भारत में दक्षिण भारतीय राज्यों ने उत्तर भारत को पीछे छोड़ा
भारत में वैक्सीनेशन के सरकारी आंकड़ों को देखें तो कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1.82 लाख वैक्सीनेशन शुक्रवार शाम 6 बजे तक हो चुके थे। टॉप 5 राज्यों में तीन दक्षिण भारत के हैं। कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश (1.27 लाख), ओडिशा (1.21 लाख), तेलंगाना (1.02 लाख), पश्चिम बंगाल (80 हजार), महाराष्ट्र (70 हजार) का नंबर आता है। सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तरप्रदेश में सिर्फ 59 हजार वैक्सीनेशन हो सके हैं। इसी तरह बिहार (64 हजार), गुजरात (42 हजार) और मध्यप्रदेश (38 हजार) इस सूची में पिछड़ रहे हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ