कोरोना के दौर में ट्रेनों को स्पेशल के रूप में धीरे-धीरे शुरू कर रहे रेलवे ने अब भगत की कोठी व बिलासपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 08243 बिलासपुर-भगत की कोठी सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 11 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक सोमवार व मंगलवार को बिलासपुर से शाम 6.25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन देर रात 3 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08244 भगत की कोठी-बिलासपुर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 14 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक भगत की कोठी से प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को देर रात 1.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह मार्ग में भाटापारा, रायपुर, भिलाई पाॅवर हाउस, दुर्ग, राजनंद गांव, गोंदिया, नागपुर, ईटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज, भोपाल, सैहोर, शुजालपुर, बैरछा, उज्जैन, नागदा, चैमहला, रामगंज मंडी, कोटा, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, बनस्थली निवाई, दुर्गापुरा, जयपुर, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़तारोड, गोटन एवं जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2 दिन पहले स्टाॅपेज हटाया, अब दे दिया
रेलवे ट्रेनाें के संचालन के दिन, समय और ठहराव काे लेकर नित नए आदेश जारी कर रहा है, जो यात्रियों के लिए दिक्कत बन रहा है। दो दिन पहले रेलवे ने आदेश जारी कर कहा था कि बाड़मेर-यशवन्तपुर साप्ताहिक स्पेशल साबरमती स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। अब शुक्रवार को रेलवे ने अपना आदेश बदलते हुए कहा कि यह ठहराव यथावत रहेगा।
रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 04805 यशवन्तपुर-बाड़मेर साप्ताहिक स्पेशल साबरमती स्टेशन पर 4 जनवरी से शाम 7.01 बजे आगमन कर 7.03 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04806, बाड़मेर-यशवन्तपुर साप्ताहिक स्पेशल साबरमती स्टेशन पर सुबह 6.49 बजे आगमन कर 6.51 बजे प्रस्थान करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ