बीकानेर में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी हो गई है। सोमवार को 12 वैक्सीनेशन बूथों और इससे जुड़े कोल्ड चेन प्वाइंट का अंतिम निरीक्षण होगा। इसी दिन पीबीएम हॉस्पिटल में प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो डाक्टर्स को बुलाकर यह सिखाया जाएगा कि वैक्सीन के दौरान किसी की तबियत बिगड़ जाएं तो क्या और कैसे उपचार करें। एडवर्स इफेक्ट फॉलोइंग इम्युनाइजेश्न यानी एईएफआई की यह ट्रेनिंग देने के साथ् ही ब्लॉक, जिला मुख्यालय पर उपचार, एंबुलेंस के विशेष बंदोबस्त भी तय किए गए हैं।
कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बनी डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स पूरे वैक्सीनेशन कैंपेन की मॉनीटरिंग करेगी। हालांकि पहले एडीएम प्रशसन ए.एच.गौरी को वैक्सीनेशन का नोडल प्रभारी बनाया गया था लेकिन उनका तबादला होने के बाद रविवार को एडीएम सिटी अरुण शर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों ने इंतजामों पर बातचीत की।
सीएमएचओ डा.सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डा.राजेश गुप्ता, यूएनडीपी के योगेश शर्मा आदि की मौजूदगी में सोमवार को होने वाले अंतिम निरीक्षण पर चर्चा हुई। पीबीएम हॉस्पिटल में चार, जिला हॉस्पिटल में एक, कोठारी हॉस्पिटल में एक व सभी ब्लॉक पर एक-एक बूथ् पर 16 जनवरी को वैक्सीनेशन तय किया गया है।
17 से होेने वाला पोलियो वैक्सीनेशन स्थगित
कोविड वैक्सीन 16 जनवरी को लगाना शुरू करेंगे। ऐसे में 17 जनवरी से होने वाले पोलियो टीकाकरण की वजह से यह काम प्रभावित न हो, इसी मद़देनजर पोलियो वैक्सीनेशन एकबारगी स्थगित किया गया है।
हर ब्लॉक से दो-दो डाॅक्टर को साइड इफेक्ट से बचाने का प्रशिक्षण
सोमवार को पीबीएम हॉस्पिटल में जिलेभर के प्रमुख डाॅक्टर्स-नर्सेज का प्रशिक्षण् होगा। डा.संजय कोचर, डा.कीर्ति शेखावत, डा.गौरीशंकर जोशी आदि यह ट्रेनिंग देंगे। पीबीएम हॉस्पिटल सहित प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो डॉक्टर इसमें शामिल होंगे। इन्हें बताया जाएगा कि वैक्सीन लगाने के बाद माइल्ड रिएक्शन होतो कैसे ट्रीट करें। सीवियर रिएक्शन में क्या-क्या दवाइयां दें। हायर सेंटर तक सुरक्षित कैसे पहुंचाएं।
दो नए रोगी, चार भर्ती
कोविड के दो नए रोगी रविवार को रिपोर्ट हुए हैं। सीएमएचओ डा.सुकुमार कश्यप के मुताबिक 621 सैंपल जांचे गए जिनमें से दो पॉजिटि रिपोर्ट हुए हैं। दोनों पॉजिटिव रोगी बीकानेर शहर के अमरसिंह पुरा क्षेत्र के हैं। दूसरी ओर एमसीएच कोविड हॉस्पिटल में फिलहाल चार पॉजिटिव रोगी भर्ती हैं। सुपुरिटेंडेंट डॉ. परमेन्द्र सिरोही के मुताबिक कोविड पॉजिटिव रोगियों की संख्या कम होने से अब इस हॉस्पिटल से अतिरिक्त डॉक्टर हटा लिए गए हैं।
इसके अलावा पोस्ट कोविड आईसीयू में भर्ती रोगियों की संख्या भी कम हो गई है। इन सब के बावजूद सतर्कता में कमी नहीं की जा रही। संदिग्ध कोविड रोगियों के लिए अलग से एक आईसीयू वार्ड अब भी चालू है। पीबीएम टीबी हॉस्पिटल के पुराने आउटडोर में कोविड रोगियों की नियमित जांच हो रही है। यहां कोविड ओपीडी भी चलाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ