राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन 24 जनवरी को 48वीं मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर में करेगी। चैंपियनशिप की इनामी राशि 11 लाख रुपए है। यह राज्य की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली प्रतियोगिता है। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव ने दी।
अरुण चौधरी को आयोजन सचिव बनाया गया है। चैंपियनशिप में करीब 300 प्रतियोगियों के हिस्सा लेने की संभावना है। इनमें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता अजमेर के अधिराज, बीकानेर के प्रवीण कुमार, जयपुर के मुकेश चौधरी, जोधपुर के रहीम अंसारी और उदयपुर को सोनू वोरासी शामिल हैं।
पुरुष वर्ग में बॉडीबिल्डिंग के नौ वजनवर्ग की स्पर्धा के साथ मैन फिजिक प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा क्लासिक बॉडीबिल्डिंग को पहली बार जोड़ा गया है। प्रतियोगिता के दौरान युवा प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए गेस्ट पोजिंग के लिए वर्ल्ड व्हील चेयर बॉडीबिल्डिंग चैंपियन पंजाब के आनन्द आर्नोल्ड भी आएंगे।
महिलाओं में भी बढ़ा क्रेज
महिला बॉडीबिल्डिंग को दो साल पहले शामिल किया गया था। इसके बाद गत वर्ष जोधपुर में भी महिला प्रतियोगियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार एक नई प्रतियोगिता मिस बिकनी भी जोड़ी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ