मंगल ने बदली बुध की सत्ता, राजा और मंत्री दोनों पदों पर विराजे, सब होगा मंगलकारी

नया साल आम आदमी के लिए मंगलकारी होगा, लेकिन राजनीतिक उठापटक अवश्य करवाएगा। नए साल में ब्रह्मांड का जो नया मंत्रिमंडल बन रहा है, उसमें मंगल ग्रह ने बुध ग्रह की सत्ता बदल डाली है। नए साल का राजा मंगल होगा और एक अन्य मंत्रालय भी उन्हीं के पास रहेगा। ज्योतिषियों की मानें तो नए साल में राजनीतिक स्थिति के बदलाव, खेती व फल-सब्जियां, खनिज व भंडारण तथा मौसम के प्रभाव उन्हीं ग्रहों के हिसाब से तय होंगे, जिन्हें जो जिम्मेदारी मिली है अथवा जिन्हें जिसका मंत्री नियुक्त किया गया है।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नए साल के पंचांगों में ब्रह्मांड का मंत्रिमंडल तय तो हो गया है, लेकिन यह काम हिंदू नव वर्ष से शुरू करेगा। आने वाले नए साल के मंत्रिमंडल में शनि ग्रह को कोई स्थान या मंत्रालय नहीं दिया गया है, वहीं चंद्रमा और शुक्र को 2-2 विभागों के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

महामारी पर होगा काबू, राजा के पद से हटे बुध को अब मिला भंडारण मंत्रालय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मंगल के राजा बनने से नए वैज्ञानिक प्रयोग होंगे और कोरोना जैसी महामारी से निबटने के लिए कई आविष्कार भी देश में अगले साल किए जाएंगे। यही नहीं, मेघेश यानी मौसम के मंत्री भी मंगल ही हैं और रोहिणी का स्थान समुंदर तट पर बन रहा है, जिसके चलते बेहतरीन मानसून के योग बन रहे हैं। शुक्र ग्रह को फसलों का कृषि मंत्रालय मिलने से अच्छी खेती होने के योग बने हैं। वर्ष 2020 के राजा बुध ग्रह को भंडारण मंत्री बनाए जाने से वे कितना अड़ंगा लगा पाते हैं, यह देखना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mars changed the power of Mercury, enthroned on both the king and minister's posts, all will be good


टिप्पणियाँ