उपेक्षित पड़ा उम्मेद उद्यान फिर उम्दा हुआ, झूले लगे, रोड बनी, बगिया सजी

लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हो रहा उम्मेद उद्यान अब फिर निखर रहा है। यहां पर उजाड़ हुई हरियाली फिर लहलहाने लगी है। बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगा दिए गए हैं। टूटी-फूटी सड़क दोबारा बना दी गई है। इसका असर है कि अब यहां वॉक करने के लिए फिर लोग आने लगे हैं। युवाओं के लिए एडवेंचर एक्टिविटीज की व्यवस्था हो रही है। सेल्फी जोन भी बनेगा। यानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए आकर्षण होंगे। दरअसल यहां से चिड़ियाघर माचिया सफारी पार्क में शिफ्ट होने के बाद से ही यह उपेक्षित पड़ा था। अब जाकर इसका कायाकल्प हो रहा है। अब भी कई सौंदर्यीकरण के कार्य जारी हैं।

सौंदर्यीकरण यूं हो रहा है

  • कलेक्टर के निर्देशानुसार सिविल कार्य, पाथ-वे, पौधरोपण, विभिन्न स्थानों पर विद्युत व सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जा रहे हैं।
  • लाइब्रेरी के चारों तरफ हैज और ब्रिक पाथ भी बनाया गया है।
  • नया रूप देने के लिए विभिन्न छायादार पौधों के साथ ही सजावटी और आकर्षक पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं।
  • विभिन्न किस्मों के पौधों की नर्सरी भी स्थापित की जा रही है। पेड़-पौधे सींचने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है।

सेहत के लिए जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा

  • लोगों की सेहत को दुरस्त रखने के उद्देश्य से यहां लगभग 4 किमी का जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा।
  • जॉगिंग पार्क में ट्रैक के साथ ही दोनों ओर कर्ब स्टेशन लगाए जाएंगे।

एडवेंचर और सेल्फी जोन भी

  • बच्चे व युवा एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। यहां चारदीवारी, इंटरलॉकिंग टाइल्स, कार्यालय भवन, स्टोर भवन, टॉयलेट ब्लॉक आदि का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही फूड कोर्ट व सेल्फी प्वाइंट भी प्रस्तावित हैं। फोटो : शिव वर्मा


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Umaid garden was neglected, it got overgrown again, it started swinging, the road was built, the garden was decorated


टिप्पणियाँ