भाकिसं का सदस्यता अभियान जारी

सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय किसान संघ की शनिवार को ग्राम मंडला खुर्द वह मंडला कला में बैठक हुई। बैठक में काफी संख्या में किसान मौजूद थे। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश व्यास, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र पालीवाल, उपाध्यक्ष किशन लाल पालीवाल, प्रकाश खेतवाल शर्मा, ठाकुर लाल पालीवाल, गणेश राम, धनराज आदि मौजूद थे।

मंडलाकला में गठित कार्यकारिणी में हुकमाराम अध्यक्ष, टीकमचंद उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मंत्री, धन्नाराम सहमंत्री, खेमाराम युवा प्रमुख, महिला प्रमुख बिमला देवी व जैविक प्रमुख सतुराम को लिया गया है। इसी प्रकार मंडला खुर्द में हरिकिशन अध्यक्ष, पाबूराम सारण उपाध्यक्ष, लूणकरण मंत्री, चंपालाल सहमंत्री, किशनलाल युवा प्रमुख, रामप्यारी महिला प्रमुख व जितेंद्र को जैविक प्रमुख लिया गया है। देचू तहसील के ग्राम कलाऊ में आयोजित बैठक में देचू तहसील अध्यक्ष बुलीदानसिंह व प्रांत जैविक प्रमुख हीरालाल, देवीलाल चौधरी, पुखराज चौधरी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ