कोविड और इस दौरान लिए जाने वाले इलाज से जहां साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं, वहीं राहत देने वाली खबर भी सामने आई है। कोविड के दौरान जो लोग लगातार जिंक और विटामिन सी का उपयोग कर रहे हैं, उनकी न केवल स्किन अच्छी हुई है बल्कि हेयर ग्रोथ भी होना सामने आया है। कोरोना से बचने के लिए लोग विभिन्न तरीकों को लंबे समय से अपना रहे हैं।
इनमें काढ़े के अलावा जिंक, विटामिन सी, डी काफी अधिक काम में लिया जा रहा है। जिंक जहां इम्युनिटी बढ़ा रहा है, उसके अलावा हेयर ग्रोथ और बोन हीलिंग में भी बेहतर काम कर रहा है। एसएमएस अस्पताल के स्किन स्पेशलिस्ट सी. प्रोफेसर डॉ. दीपक माथुर बताते हैं- विटामिन सी स्किन को केयर देता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि टॉक्सिन को खत्म करते हैं। लेमन, आरेंज के अलावा विटामिन-सी के कैप्सूल लिए जा सकते हैं। ये ओ-निगेटिव रेडिकल को रिड्यूस करते हैं, जिससे कलर फेयर होता है।
एसएमएस में सीनियर प्रोफेसर डॉ. पुनीत सक्सैना बताते हैं- जिंक इम्युनिटी बढ़ाता है। एंजाइम का काम करता है और हेयर ग्रोथ करता है। डायबिटीज, सेक्स हॉर्मोन्स में बनाने में सहायक है। डायबिटीज के लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। यह अधिकतम 40 से 50 मिलीग्राम प्रतिदिन लेना चाहिए, इससे अधिक लेने पर पेट दर्द, जी घबराना, उल्टी, चक्कर आने की समस्या हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ