सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान भीलवाड़ा की ओर से रक्त की कमी के चलते विश्व एड्स दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन रामस्नेही ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय, सुवालका समाज के कैलाश सुवालका सहित भदाली खेड़ा के पप्पू गुर्जर, दुर्लभ रक्त समूह के हिमांशु लोढ़ा, विशाल पारीक, गोविंद शर्मा, फाउंडेशन के ग्रामीण कोऑर्डिनेटर सांवरमल सुवालका, कोषाध्यक्ष हेमन्त गर्ग, प्रशांत सुवालका, दिनेश सुवालका, किशन सुवालका सहित 25 युवाओं ने रक्तदान किया एवं रक्तदाताओ का हौसला बढाया।
शिविर में युवाओं काे बताया कि रक्तदान करने के पश्चात होने वाले टेस्ट में एचआईवी संक्रमण भी जांचा जाता है। अतः हमें नियमित रक्तदान करना चाहिए ताकि संक्रमण अगर हो तो प्रारंभिक स्तर पर ही पता चल सके। विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले सभी युवाओंं को जागरूक किया गया एवं एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने का संकल्प दिलाया गया।
आरयूआईडीपी की सीएपीसी इकाई की ओर से विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार काे सुभाषनगर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य कर रहे श्रमिकों से समूह चर्चा कर एचआईवी एड्स की जानकारी देकर जागरूक किया। समूह चर्चा कार्यक्रम में सामुदायिक जागरुकता एवं सहभागिता सलाहकार इकाई के समुदाय विकास विशेषज्ञ कमलेश कुमार शर्मा ने उनको बताया कि एचआईवी एड्स एक लाइलाज बीमारी है इसका बचाव ही उपाय है यह बीमारी छूने से या रोगी के साथ बैठने से नहीं होती है। उनकाे यह भी बताया कि किन-किन कारणाें से एड्स हाे सकता है। कार्यक्रम में एसओटी टीम के महेन्द्र राणावत व विकास धाकड़ एवं सेफ्टी इंजीनियर ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने व दो गज कि दूरी रखने का संदेश भी दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ