कोटा में भी हुई इंडियन स्किमर की गणना, आलनिया में हुई साइटिंग

रेड बुक में शामिल इंडियन स्कीमर पक्षी की देशभर के 56 स्थानों के साथ कोटा में भी गणना हुई। इसकी कोटा में आलनिया में साइटिंग हुई हैं। जबकि पिछले तीन साल से ये पक्षी कोटा एरिया में नजर आ रहे हैं। बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के सदस्य मनीष आर्य ने बताया कि कोटा में इंडियन स्किमर पक्षी वर्ष 2018 से देखे गए। उन्होंने बताया कि इसकी गणना में सौमित्र शर्मा, नितेश जैन, दीपक शर्मा ने दो दिन तक इसकी गणना में भाग लिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर भिजवा दी है। उन्होंने बताया कि इस पक्षी की इस बार चंबल में साइटिंग नहीं हुई हैं। छह हजार किमी दूर सफर कर आते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ