डाॅ. महेंद्रनाथ अराेड़ा सर्किल से पीली टंकी वाली थ्री-लेन सड़क के बायीं तरफ निर्माणाधीन मंदिर काे बचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मंगलवार काे कलेक्टर के साथ-साथ दक्षिण महापाैर वनिता सेठ व आयुक्त डाॅ. अमित यादव काे ज्ञापन साैंपकर मंदिर के ढांचे काे बचाने की गुहार लगाई है।
विहिप व बजरंग दल ने ज्ञापन में बताया कि यह मंदिर राताे-रात नहीं बनाया, बल्कि 50 साल पुराना मंदिर है। यहां के निवासी इस मंदिर का पुनरुद्धार करने का ही काम कर रहे हैं। ऐसे में इस मंदिर के लिए निगम प्रशासन काे अदालत में अपना पक्ष रखना चाहिए।
बजरंग दल के संयोजक संपत भाटी और प्रांत सह संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि हाईकाेर्ट ने 50 वर्ष पुराने मंदिर काे ताेड़ने का आदेश दिया है, लेकिन अगर निगम माेहल्ले के लाेगाें का पक्ष जानकर अदालत से आग्रह करता ताे शायद पुराने मंदिर काे ताेड़ने के आदेश से बचाया जा सकता था।
भाटी ने बताया कि सड़क कुछ महीनाें पहले ही चाैड़ी हुई है। ऐसे में यह मंदिर पहले फुटपाथ काे छाेड़कर बनाया गया था, लेकिन सड़क के चाैड़ा हाेने पर यह फुटपाथ का हिस्सा बन गया है। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि वे मंदिर के बचाने के लिए अदालत में खुद का वकील करेंगे, ताकि वह न्यायालय के समक्ष सही पक्ष रख पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ